शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे फुल्लीडुमर बाजार में दो बाइक के बीच टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए फुल्लीडुमर सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी अमरपुर प्रखंड के मयंक राज को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया।