अरवल: अरवल सिपाह में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई
Arwal, Arwal | Feb 3, 2025 सोमवार दोपहर 3:00 बजे नगर परिषद क्षेत्र के अरवाल सिपाह में सरस्वती पूजा बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और ज्ञान एवं विद्या की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।