विकास खण्ड रामपुर मथुरा परिसर में विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा ठंड से राहत के लिए 500 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार अनिलकुमार राम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कंबल पाकर कई जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। हालांकि, छेदना गणेशपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों से आई बुजुर्ग महिलाएं और बुजुर्ग पुरुष कंबल न मिलने से निराश नजर आए।