मांडू: स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर जेएसएलपीएस आजीविका महिला संगठन के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया
Mandu, Ramgarh | Mar 2, 2024 स्वीप नोडल पदाधिकारी कनक तिर्की व जेएसएलपीएस डीपीएम रीता सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को मांडू प्रखंड के बुमरी पंचायत में मतदाता जागरूकता को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। पूरे गांव में घूम-घूम कर आगामी लोकसभा में निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत सभी को मतदान करने को लेकर प्रेरित किया गया।