सोमवार की अहले सुबह 4 बजे सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र को शीतलहर अपनी चपेट में ले लिया है। प्रखंड क्षेत्र में पछिया हवा चलने के कारण शीतलहर का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है सबसे अधिक असर गांधी ग्राम में देखने को मिला जहां कड़ाके की ठंडक के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण एवं राहगीर सूखे पेड़ की जड़ उखाड़ कर स्विंग अलाव जलाते नजर आए।