आरा: इनुरुखी गांव के समीप बेलगाम कंटेनर ने बाइक सवार दुकानदार को रौंदा हुआ मौत,आरा सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Aug 27, 2024 आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के इनरूखी गांव के समीप मंगलवार की शाम बेलगाम कंटेनर ने बाइक सवार एक दुकानदार को रौंद दिया। हादसे से में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी है।