समस्तीपुर: समस्तीपुर रेलवे मंडल को मिलेगी पांचवीं अमृत भारत ट्रेन, रक्सौल-नरकटियागंज होते हुए सीतामढ़ी से दिल्ली जाएगी
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-गाजियाबाद के रास्ते सीतामढ़ी और दिल्ली बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में चलेगी।ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे मंडल प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।