नैनवां: नैनवा शहर में दो दिवसीय कजली तीज महोत्सव का हुआ आगाज
Nainwa, Bundi | Aug 22, 2024 नैनवां में राजशाही शान शौकत के साथ दो दिवसीय कजली तीज महोत्सव का आगाज हुआ। प्रथम दिन गढ़ चौक नैनवा से पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात राजसी रीति रिवाज के साथ तीज माता की सवारी का प्रारंभ हुआ। राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय ने मनमोहक आकर्षक शिक्षाप्रद, सामाजिकता, संस्कृति ,सद्भावना से ओत प्रोत आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की।