देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार (आज) 11 जनपदों में स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने एहतियातन 11 जनपदों में कल सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने का आदेश दिया है