शेरघाटी: शेरघाटी के मौजमा गांव में 6 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ
शेरघाटी प्रखंड अंतर्गत मौजमा गांव में रविवार से 6 दिवसीय शिव परिवार प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह महायज्ञ 4 मई से शुरू होकर 9 मई तक चलेगा। आयोजन के मुख्य यजमान श्री देवनारायण ब्रह्मचारी हैं, जो पूरे विधि-विधान से सोमवार को सुबह 8 बजे महायज्ञ में मंत्रो उच