मथुरा: वृन्दावन में बृज प्रेस क्लब की संगोष्ठी, 5वीं बार अध्यक्ष बने पत्रकार हेमंत तिवारी का नागरिक अभिनंदन
ब्रज प्रेस क्लब एवं वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर 3 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित बिंदु सेवा संस्थान पर उप्र राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के 5वीं बार अध्यक्ष बनने पर हेमंत तिवारी का अभिनंदन समारोह व समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।