मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में रफ्तार और नशे की टक्कर में हुई आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
मऊरानीपुर क्षेत्र में देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में भटपुरा निवासी उमेश कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना लखेश्वर के पास हुई, जहां सामने से तेज रफ्तार और कथित तौर पर शराब के नशे में आ रही बाइक ने टक्कर मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।