सासाराम: करपुरवा-भारतीगंज में अद्भुत सब्जियों की प्रदर्शनी ने लोगों को हैरान किया
Sasaram, Rohtas | Jan 14, 2025 करपुरवा-भारतीगंज में अद्भुत सब्जियों की प्रदर्शनी ने लोगों को किया हैरान। मंगलवार को दोपहर करीब 3:00 बजे सासाराम के आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार, करपुरवा-भारतीगंज में मकर संक्रांति के अवसर पर सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसानों ने अपने खेतों में उपजी अद्भुत किस्म की सब्जियों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया।