वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कड़खियांव के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा भीड़। जौनपुर के रहने वाले दो युवक इस दुर्घटना में घायल हो गए। तो वही मौके का फायदा उठाकर डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।