जलेसर: थाना क्षेत्र से अवागढ़ पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने की घटना में प्रकाश में आए शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Aug 21, 2024 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा ई रिक्शा चोरी की घटना में एक साथ आरोपी पंकज पुत्र मूलचंद को गिरफ्तार किया है।