कछवा थाना क्षेत्र में स्थित क्रिश्चियन हॉस्पिटल में शनिवार की दोपहर 2:00 हर साल की भांति यीशु मसीह जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मालूम हो की माह दिसंबर महीने में देश के कोने-कोने में क्रिसमस डे की धूम मची है क्रिश्चियन हॉस्पिटल के प्रबंधक शंकर रामचंद्र के नेतृत्व में यीशु जन्मोत्सव समारोह व आगामी न्यू ईयर के साथ हॉस्पिटल का 130 वीं वर्षगांठ मनाई गई।