लकड़ी चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बुचई गांव निवासी कैलाश पासवान पिता स्वर्गीय बुधन पासवान के घर में आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे अचानक आग लग गया। ग्रामीणों ने बतलाया कि घर के बरामदा में खाना बनाने के क्रम में ऊपर में रखे पुवाल में अचानक आग लग गई जिससे घर और लकड़ी जलकर राख हो गया।