अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहाँ मिट्टी भरकर जा रही तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद बस में बच्चों की चीख पुकार मच गई। बता दे कि हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से 35 स्कूली बच्चे सवार थे। वही टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।