कटनी कलेक्टर ने धीरज के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही,6 माह के लिए जिले की सीमा से किया निष्कासित
कटनी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के तहत छिदिया टोला, बरही निवासी 23 वर्षीय धीरज प्रजापति के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही करते हुए 6 माह की अवधि के लिए जिले की सीमा से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।