सुपौल: सुपौल-त्रिवेणीगंज रेलखंड पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, पीसीईई ने किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | Dec 27, 2025 सुपौल–त्रिवेणीगंज नई रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन की दिशा में रेलवे विभाग ने अहम कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (पीसीईई) आर.के. चौधरी ने सुपौल से त्रिवेणीगंज तक पूरे रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन से पहले किए जाने वाले आवश्यक इलेक्ट्रिक वेरिफिकेशन के तहत किया गया।