सिमरी बख्तियारपुर: सिमरी बख्तियारपुर में किसानों को खाद की किल्लत का सामना, परेशानियां बढ़ीं
बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में इस समय खाद की काफी किल्लत हो गई है। प्रतिदिन किसान खाद के लिए जद्दोजहद कर रहा है। खाद की दुकान से खाद गायब हो गया है। जिस दुकान में कुछ खाद है भी तो वे ऊंचे दाम पर खाद किसान को बेच रहा है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित बिस्कोमान भवन में खाद लेने को किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता।