लटेरी: छोटी रूसल्ली में घर में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Lateri, Vidisha | Jul 30, 2024 आज लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी रूसल्ली में घर में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद लटेरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक मृतक घर में कार्य कर रहा था इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई है