देवघर: जयपुर थाना क्षेत्र के ढेबरमों गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
जयपुर थाना क्षेत्र के ढेबरमों गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद व्यक्ति को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज कर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया है, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मुन्ना बेसरा छत पर कुछ काम कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।