सिलाव: सिलाव बाजार स्थित शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
Silao, Nalanda | Feb 24, 2025 सिलाव बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीणोद्धार के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिस्ठा की सफलता को लेकर सोमवार की दोपहर 12 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल होकर ठाकुर बड़ी के पास से कलश में जल भरकर मंदिर परिसर पहुचे जहां प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू किया गया जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।