मिर्ज़ापुर: बच्चों के लिए मकर संक्रांति का पर्व बना यादगार, आलीशान होटल में बैठकर खाई खिचड़ी, एनजीओ ने दी पतंग और डोरी
चौबे टोला स्थित होटल यश इन में गरीब बच्चों को मेज कुर्सी पर बैठकर खिचड़ी खिलाई गई। मकर संक्रांति के पर्व पर शक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजन किया गया था। होटल में पहुंचकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। एनजीओ द्वारा बच्चों को पतंग डोरी और खाने-पीने की सामग्री भेंट की गई। दूर दराज से आए बच्चों का मकर संक्रांति पर्व यादगार बन गया।