गभाना: हाईवे पहावटी मोड़ पर मैक्स गाड़ी की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ को तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।