क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए इस वर्ष भी मायॅल नगरी तिरोड़ी से माता रानी के भक्तों का एक जत्था मैहर में मां शारदा का दर्शन कर बुधवार 21 जनवरी की सुबह 09 बजे वापस लौट आया है। तिरोड़ी पहुंचते ही ग्रामीणों ने इन तीर्थ यात्रियों का माता रानी के जयकारों के साथ पुष्पहार पहनाकर स्वागत सत्कार किया। तीर्थ यात्री 09 जनवरी को साइकिल से गए थे।