धौज: फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस में आउटरसोर्सिंग पॉलिसी दो के तहत अनुबंध के आधार पर 6 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किए जाएंगे भर्ती
पुलिस महानिदेशक हरियाणा के पत्र क्रमांक 15347-71/E(II)- दिनांक 28.12.2017 की अनुपालना में फरीदाबाद पुलिस में हरियाणा राज्य औधोगिक सुरक्षा बल (एचएसआईएफ) से हटाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर आउटसोर्सिंग पॉलिसी-2 के तहत भर्ती किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 06 पद, जिसमें स्वीपर-04, धोबी-01 व राजमिस्त्री-01 के पदों पर भर्ती है।