पिछोर: पिछोर नगर में छत्रसाल स्टेडियम के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
पिछोर नगर के छत्रसाल स्टेडियम के पास वाली रेडीमेड कपड़े की दुकान में बीती रात्रि के लगभग 2:00 बजे आग लगने से लाखों रु का नुकसान।आज शुक्रवार को सुबह 11:00 जानकारी के अनुसार दुकान मालिक द्वारा बताया गया है कि आग लगने से लगभग 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।दुकान में रखा हुआ रेडीमेड कपड़े का माल पूरी तरह से जलकर हुआ खाक।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया।