खुरई: दुकानदार ने फसलों का बीज उपचार बताकर सब्जियों का बीज उपचार दिया, फसलें नष्ट, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
खुरई के दर्जनों किसानों ने चना, मसूर और मटर की फसल के बीज उपचार के लिए एक दुकान से दवा खरीदी लेकिन फसलों का अंकुरण नहीं हुआ,दुकानदार से कहने पर उलटे किसानों को धमका दिया, किसानों ने तहसीलदार से शिकायत की,इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों ने गुरुवार शाम खेतों में फसलों का परीक्षण किया, पाया कि फसलों को शत प्रतिशत नुकसान हुआ है, सेम्पल जाँच के लिए भेजे गए हैं