मैरवा: मैरवा के मझौली चौक के समीप सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति घायल
Mairwa, Siwan | Mar 26, 2024 मैरवा के मझौली चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल के चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायल धनंजय महतो है। फिलहाल घायल को इलाज के लिए मैरवा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।