रांची रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार शाम करीब सात बजे आरपीएफ के द्वारा वंदे मातरम् थीम पर आधारित बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ बैंड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वंदे मातरम का सामूहिक पाठ और अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।