बिंदकी: बसंती खेड़ा मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बसंती खेड़ा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम करीब 7:00 बजे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक राजन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भीखमपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर घायल हो गया। जबकि बाइक में सवार उसकी पत्नी अंजना देवी तथा 5 वर्षीय पुत्र सूरज बाल बाल बच गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।