बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन 1 के अंतर्गत बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ एवं प्रांतीय खेलकूद संयोजक निशांत गोयल ने संयुक्त रूप से किया.इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया. कमिटी सदस्यों ने सोमवार को 11 बजे जानकारी दी।