गुण्डरदेही: गुंडरदेही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुंडरदेही से बालोद तक निकाली बाइक रैली, केंद्रीय रक्षा मंत्री की सभा में पहुंचे
गुंडरदेही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुंडरदेही से बालोद बाईक रैली निकालकर अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सभा में शामिल होने बालोद पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे में सभा को संबोधित करने बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल मैदान पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग को जीतने की बात कही।