सुल्तानपुर: चक्कारीभीट में निकला मोहर्रम का जुलूस, मजलिस और जुलूस में शामिल हुईं कई अंजुमन, मेडिकल कैंप में सैकड़ों को मिला लाभ
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के चक्कारीभीट गांव में 19 मोहर्रम पर धार्मिक आयोजन हुआ। सोमवार सुबह 11 बजे मजलिस में मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेहदी साहब क़िब्ला ने इमाम हुसैन और 72 शोहदाओं को श्रद्धांजलि दी।मजलिस के बाद परंपरागत जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन यादगारे हुसैनी वल्लीपुर, अंजुमन लश्करे अब्बास इसौली समेत कई अंजुमनों ने भाग लिया। जुलूस का संचालन मौलान