वि खं कोटा के बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में बसंत उत्सव के तहत भव्य धार्मिक मेले का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आश्रम परिसर में पूजा अर्चना,हवन यज्ञ,धार्मिक अनुष्ठान,विद्यारंभ संस्कार एवं बालकों के उपनयन संस्कार संपन्न कराए गए।मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों के साथ झूलों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया