आरा: पार्क व्यू होटल के सामने से एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद
Arrah, Bhojpur | Jul 23, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पार्क व्यू होटल के सामने से मंगलवार की शाम एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास की इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।