चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास मनौरी–भरवारी मार्ग पर शुक्रवार रात 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठंड के कारण अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपती की पहचान प्रयागराज जनपद के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतलवा बमरौली निवासी अजय और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई