रामगढ़ कस्बे में इन दिनों खूंखार बंदरों का आतंक सिरदर्द बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि अब बंदर गलियों और घरों से निकलकर सीधे स्कूलों में घुस रहे हैंबंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान कस्बेवासियों ने गुरुवार को दोपहर बारह बजे सहायक शिविर के दौरान जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।