पीलीभीत: महादेव माती के पास बस की खिड़की लगने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद शाहजहांपुर के गांव सुनारा बुर्जुग के रहने वाल वागेश उम्र 25 बर्ष के परिजनों ने बताया कि वागेश सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तापुर निवासी बहनोई बीरपाल के घर उनकी चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वुधवार की रात वह बाइक से घर बापस लौट रहा था। तभी अचानक बस के पीछे लगी डिग्गी का गेट खुलकर बाइक चालक को लगा जिससे उसकी मौत हो गई।