नगर नौसा: जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत कैला पंचायत में हरित कैला जैविक उत्पादक कंपनी लिमिटेड के किसानों के द्वारा ढैचा कि खेती
जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत में हरित कैला जैविक उत्पादक कंपनी लिमिटेड के किसानों के द्वारा ढैचा कि खेती कि जा रही है। हरित कैला जैविक उत्पादक कंपनी लिमिटेड के आंतरिक निरीक्षक जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि हरी खाद के रूप में ढैंचा के प्रयोग से मिट्टी में पोषक तत्व कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि होती है।