उदवंत नगर: सरथुआ गांव में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली जलयात्रा सह शोभा यात्रा
6 फरवरी गुरुवार 5 बजे सरथुआ मे आयोजित श्री लक्ष्मी नरायण महायज्ञ एवं सात दिवसीय दिव्य भागवत उपदेश व सत्संग को लेकर श्रद्धालुओं ने जलयात्रा सह शोभा यात्रा निकाला जो सरथुआ यज्ञ मंडप से शुरू होकर पियनिया नहर तक पहुंचा जलभरी मे हजारों नर नारी के साथ संदेश विधायक किरण देवी व उनके पुत्र दीपू रनावत भी शामिल हुए। महायज्ञ 5 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।