नगर के शहीद स्तंभ पार्क से समाज सेवी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बुधवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर एकत्रित हुए। जहां से समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया।