वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ वाजिदपुर में एक निजी स्कूल के बस और मछली लदी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए, तो वही पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में घायल चालक को भर्ती करवाया। जबकि बस में बच्चे सवार न होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।