शनिवार की शाम बसंतराय थाना क्षेत्र के नकटा और बेलड़िहा क बीच सड़क पार कर रही महिलाओं को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का नाम मो.अफान,घर:- बसंतपुर और मो.मिकाइल,घर:- बाघाकोल है। घटना की जानकारी के बाद परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल आए जहाँ उनदोनों का इलाज चल रहा है। मो. अफान को ज्यादा चोट आई है। पुलिस को सूचना दे दी गयी थी।