बरेली के पवन विहार निवासी नील शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है। नील ने एनडीए पुणे और आईएमए देहरादून से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। बटलर प्लाजा के व्यवसायी शैलेश शर्मा के पुत्र नील ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और संकल्प को दिया।