कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर भालवा नाले के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने धनकोषा निवासी को टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया। घायल वृद्ध लक्ष्मी प्रसाद भगत है। बताया जा रहा है कि घायल शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर पर बिना कुछ बताएं यहां वहां घूमते रहता है।