लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदाग गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुंदाग नवाटोली निवासी बंधन गोप के 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप गोप के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार शाम कुलदीप गोप ट्रैक्टर लेकर कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर की ड्राइविंग स