बदायूं: मानपुर कुलचौरा गांव के पास बस, ऑटो और डीसीएम की टक्कर में एक युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Feb 13, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा गांव के पास बस ऑटो और डीसीएम की टक्कर हो गई। जिसमें थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मझिया गांव निवासी 22 वर्षीय विमलेश पुत्र बाबूराम की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।